विविध

LOC पर पाकिस्तान ने दागे गोले

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LOC (Line of Control) के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियार से गोलीबारी की जिसमें दो आम नागरिक घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने LOC से लगे पुंछ और भीमबर गली सेक्टर में सुबह करीब सवा आठ बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया।

उन्होंने छोटे हथियारों, स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’ पाकिस्तानी सैनिकों ने LOC पर भीमबर गली, बालाकोट, शाहपुर और पुंछ गांवों में भी मोर्टार दागे और स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की। घायलों की पहचान 55 वर्षीय शाम अख्तर और 28 वर्षीय रजा अहमद के तौर पर हुई है। इससे पहले, 24 सितंबर को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में LOC  से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गये थे।

पाकिस्तानी सेनाओं ने 23 सितंबर को जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में LOC पर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएस पुरा और रामगढ़ तथा पुंछ सेक्टरों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सात लोग घायल हो गये थे। सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी के कारण अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसी बस्तियों से 20,000 से अधिक लोगों को घर-बार छोड़ कर अन्यत्र जाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777