उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

ठंड और कोहरे की मार से अस्तव्यस्त हुआ जनजीवन, 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। उत्तर प्रदेश के तराई हिस्से में कड़ाके की ठंड है। रुहेलखंड के बरेली-पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर, रामपुर में हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटें तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। मतलब, इस दरम्यान ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है।

मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर बाजार से लेकर यातायात तक देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा और हमीरपुर समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कोहरे के बीच रात के समय दृश्यता स्तर 100 मीटर से भी कम रह गया है। दिन में भी घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। गलन भरी ठंड के चलते सड़कों पर भी आवागमन प्रभावित दिखाई दे रहा है।

कई ट्रेंने प्रभावित

कोहरे की वजह से एक ओर जहां ट्रेंने 8-10 घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स भी 4-5 घंटे देरी के साथ ही उड़ान भर रही है। लखनऊ, वाराणसी समेत कुछ जिलों में उड़ाने प्रभावित हुई हैं। वहीं लंबी दूरी की कई ट्रेने भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

6 दिन का तापमान

दिनांक – अधिकतम – न्यूनतम
01 जनवरी – 16.2 – 9.1
02 जनवरी – 17.1 – 7.4
3 जनवरी – 17.0 – 6.6
4 जनवरी – 17.8 – 8.6
5 जनवरी – 13.5 – 9.6
6 जनवरी – 17.7 – 7.0
7 जनवरी – 18 – 10

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu