उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

एलडीए ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, गंगोत्री सिटी समेत तीन प्लाटिंग ध्वस्त

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को गोसाईंगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर 100 बीघा क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही गंगोत्री सिटी समेत तीन प्लाटिंग ध्वस्त की।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि आशीष श्रीवास्तव व अन्य द्वारा गोसाईंगंज में जेल रोड स्थित ग्राम मोहारी कला में लगभग 100 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से गंगोत्री सिटी नाम से कालोनी विकसित की जा रही थी। जांच में निर्माण का प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत न होने पर बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा गोसाईंगंज के ग्राम बक्कास में राजेश

यादव व अन्य द्वारा लगभग तीन बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग, इसी क्षेत्र में सूबेदार सिंह व अन्य द्वारा लगभग सात बीघा में अनाधिकृत रूप से की गई प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button