उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे वकील, बाजार ठप

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित कनरे की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ समेत क्षेत्र के 22 जिलों में बंद का आह्वान किया गया। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने बंद का आह्वान किया था।

मेरठ में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला, जहां कई प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के खैरनगर, सुमित बुढ़ाना गेट, जिमखाना मैदान समेत अनेक इलाकों में दुकान नहीं खुलीं। वकीलों ने सुबह से ही जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए।

मेरठ के बेगमपुल चौराहे पर महिला अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। बंद को विभिन्न व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन मिला। बेगमपुल चौराहे पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला मौजूद रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी बंद को पूर्ण समर्थन दिया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं बंद रखी हैं, हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। भाषा सं जफर जोहेब जोहेब

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777