
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
महीनों की अटकलों के बाद अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन प्रजेंटेटर गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। कृतिका ने आज सोशल मीडिया पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे प्रशंसकों को वह पुष्टि मिली जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “नाश्ते के साथ”। लंबे समय इन दोनों कपल की रिलेशनशिप चर्चाएं चल रही थीं। आज कृतिका ने इन चर्चाओं पर मोहर लगा दी है और गौरव कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कृतिका ने अपने रिश्ते को कंफर्म आखिरकार कर ही दिया है।
कृतिका ने शेयर की पोस्ट
बुधवार को इंस्टाग्राम पर कृतिका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कृतिका और गौरव दोनों ही नजर आ रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों में दोनों साथ में ब्रेकफास्ट करते और कॉफी पीते भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कृतिका ने कैप्शन में केवल ‘ब्रेकफास्ट विद’ लिखा है।
गौरतलब है कि गौरव कपूर का यूट्यूब पर एक शो आता है ‘ब्रेकफास्ट विद गौरव कपूर’, इसमें वह क्रिकेट सेलेब्स के साथ बातचीत करते हैं। शेयर की तस्वीरों में कृतिका और गौरव की सेल्फी भी है। इसके साथ ही एक वीडियो भी, जिसमें दोनों के कॉफी मग पर बेबी लिखा हुआ है।



