राष्ट्रीय

Kolkata Metro ने रचा इतिहास, Hooghly River के नीचे चली देश की पहली Underwater Train

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का ट्रायल शुरू किया गया। यह ट्रेन कल सुबह 11:55 बजे हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग से होती हुई कोलकाता के हावड़ा पहुंची। इस बात की जानकारी कोलकाता मेट्रो रेल के ट्विटर अकाउंट पर साँझा की गयी। इसी के साथ मेट्रो के पहले अंडरवाटर ट्रायल का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया। बता दें, इस सफर के दौरान मेट्रो में सिर्फ अधिकारी और इंजिनियर सवार थे।

मेट्रो रेल के GM पी उदय कुमार रेड्डी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो के ट्रायल को एक ऐतिहासिक घटना बताया है। वह ट्रायल के दौरान अन्य अधिकारियो के साथ मेट्रो में सवार थे। उन्होंने कहा, ‘आज हमने इतिहास रच दिया है। पहली बार ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है, 33 मीटर गहराई में सबसे गहरा स्टेशन, भारत में यह अपनी तरह का पहला है।

यह कोलकाता शहर के लोगों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है। पी उदय कुमार रेड्डी ने आगे कहा, ‘परीक्षण शुरू हो गया है और इसे पूरा होने में लगभग सात महीने का समय लगेगा। ट्रेल के बाद हमें सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त मिलेगा। इसी के बाद हम आम लोगों के लिए नियमित सेवाएं शुरू कर पाएंगे।

कोलकाता में आम लोगों के लिए अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू होते ही हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। इस मेट्रो की स्टेशन गहराई सतह से लगभग 33 मीटर नीचे है। अंडरवाटर मेट्रो हुगली नदी के पूर्वी तट से एस्प्लेनेड को पश्चिमी तट के हावड़ा मैदान से जोड़ती है। दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 4.8 किमी की दूरी है, जिसमें से 520 मीटर का सफर हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग के जरिए होगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777