खेल-खिलाड़ी

कोहली और पंत को 84 सदस्यीय सूची में जगह मिली, इशांत हुए बाहर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों की 84 सदस्यीय विशाल सूची में जगह मिली है लेकिन इन दोनों के पूरे सत्र के दौरान टीम की ओर से लाल गेंद के किसी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को हालांकि इस सूची में जगह नहीं मिली है।

देश के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव और भारतीय टीम में जगह बनाने के एक अन्य दावेदार हर्षित राणा संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं। कोहली ने दिल्ली के लिए पिछली बार 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था जबकि पंत पिछली बार टीम की ओर से लाल गेंद का मुकाबला कोविड-19 महामारी की शुरुआत से पहले खेले थे।

डीडीसीए के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘यह एक प्रोटोकॉल है। वे हमारे पंजीकृत खिलाड़ी हैं और अगर वे खेलना चाहते हैं तो उनका नाम संभावित खिलाड़ियों की सूची में डालना हमारी जिम्मेदारी है।’’ सौ टेस्ट खेलने वाले 35 वर्षीय इशांत के मामले में यह समझा जाता है कि उनके रणजी ट्रॉफी खेलने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब वह राष्ट्रीय टीम की योजनाओं में शामिल नहीं हैं।

इशांत पहली दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में भी नहीं खेले थे लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए खुद को उपलब्ध कराते हैं या नहीं। यह टी20 टूर्नामेंट आईपीएल नीलामी से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी संभावित खिलाड़ियो की सूची में जगह बनाई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button