विविध

Kochi जाने वाले विमान को तकनीकी खामी के बाद उड़ान भरने से रोका

मुंबई। एयर इंडिया के मुंबई से Kochi जाने वाले विमान में तकनीकी खामी के बाद उसे आखिरी मिनट में उड़ान भरने से रोक दिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान संख्या एआई-054 को आज सुबह साढ़े पांच बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी लेकिन इसमें तकनीकी खराबी पाये जाने के बाद विमान बदला गया और करीब नौ बजे इसे अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने विमान की उड़ान में देरी होने की पुष्टि करते हुये कहा कि तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से कोच्चि जाने वाले विमान में देरी हुयी।

उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी के बाद विमान को हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और इसके स्थान पर अन्य विमान को रवाना करने में कुछ समय लगा, जिससे उड़ान में देरी हुयी। हालांकि उन्होंने विमान में आई तकनीकी खराबी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। सूत्र ने बताया कि एयरबस 319 विमान की उड़ान के लिये लोगों को विमान में चढ़ाया जाने लगा था, तभी पायलट ने इसमें कुछ तकनीकी खामी की सूचना दी और इसकी उड़ान रोकने और हवाई अड्डे पर खड़ा रखने का निर्णय किया।

इसके बाद एयर इंडिया के अभियंताओं ने करीब दो घंटे तक विमान का निरीक्षण किया। इस दौरान विमान के सभी यात्री उसी विमान में सवार रहे। सूत्र ने बताया कि बाद में घोषणा की गयी कि यह विमान उड़ान भरने के लायक नहीं है। उन्होंने बताया, ‘‘विमान में फंसे यात्रियों को इसके बाद फिर से टर्मिनल इमारत में ले जाया गया और इसके स्थान पर अन्य विमान में चढ़ाने से पहले सभी यात्रियों की दोबारा सुरक्षा जांच की गयी। मुंबई से कोच्चि पहुंचने का औसत समय एक घंटा बयालीस मिनट है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777