कारोबार

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, जानें क्या है निफ्टी से लेकर बीएसई का हाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 202.48 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 80,780.83 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 अंक पर खुला।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लुढ़क गये। वहीं, एक्सिस बैंक टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एलएडंटी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button