ट्रिगर न्यूज

Kim Jong-un अब युद्ध नहीं चाहता है

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

संयुक्त राष्ट्र के राजनैतिक मामलों के अध्यक्ष जेफरी फेल्टमैन ने सुरक्षा परिषद को अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘उत्तर कोरिया ने सहमति जताई है कि युद्ध को रोकना महत्वपूर्ण है।’

पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में जेफरी फेल्टमैन ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो और उप विदेश मंत्री पाक मायोंग-कुक से मुलाकात की थी। वर्ष 2011 के बाद से पहली बार उच्च रैंकिंग संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने उत्तर कोरिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है।

इस वार्ता के दौरान आगे की कार्यवाही के लिए किसी भी अनुवर्ती बैठक पर सहमति नहीं बनी, हालांकि फेल्टमैन ने कहा, ‘उन्होंने उत्तर कोरिया को बताया कि उनकी यात्रा को एक नए आदान-प्रदान की “केवल शुरुआत” के रूप में ही देखा जाना चाहिए।’

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button