विविध

इंडिपेंडेंस डे को नाश्ते में बनायें स्पेशल तिरंगी इडली

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री : 2 कप चावल, 1 कप उड़द की दाल, 2 टे.स्पून पालक प्यूरी, 2 टे.स्पून गाजर प्यूरी, नमक स्वादानुसार।

विधि : चावल और दाल को अलग-

स्वतंत्रता दिवस को बनाये खास नाश्ते में बनाये तिरंगी इडली
स्वतंत्रता दिवस को बनाये खास नाश्ते में बनाये तिरंगी इडली

अलग बर्तन में 8 घंटे के लिए भिगो दें। दोनों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और एक साथ मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, नमक डालकर गरम स्थान पर 8 से 9 घंटे के लिए ढककर रख दें जिससे उसमें खमीर उठ जाये। अब इस मिश्रण को 3 बाउल में बांट लें।

तीन बाउल लें

एक बाउल में हम पालक प्यूरी मिला देंगे जिससे हम हरे रंग की इडली बना सकें। दूसरे बाउल में हम गाजर प्यूरी मिला देंगे जिससे हम नारंगी रंग की इडली बना सकें। एक तीसरा बाउल सफेद ही रहने देंगे। अब इडली स्टेंड में थोड़ा-सा तेल लगाकर तीनों तरह की इडली बनाकर तैयार कर लें। गर्मागर्म इडली नारियल की चटनी और सांबर के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777