उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

KGMU की नर्स से 14 लाख रुपये की ठगी, SGPGI के नाम पर किया खेल, जानिये पूरा मामला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

डूडा कालोनी में रहने वाली सरिता ने पारा थाने में तीन पर 14 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एसजीपीजीआई में नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपित ने रुपये लिये थे। दो वर्ष तक आरोपित टालमटोल करते रहे। इसके बाद मकान छोड़कर भाग गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुद्धेश्वर स्थित डूडा कालोनी निवासी सरिता केजीएमयू में संविदा पर नर्स हैं। दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात पार्थ अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी निवासी सूरज केशरवानी से हुई थी। सूरज ने उनको एसजीपीजीआई में नौकरी दिलाने का दावा किया। कुछ दिन बाद सूरज उनके घर पहुंचे। जहां पति आशीष और उनको भरोसा दिलाया कि 14 लाख रुपये देने पर नर्स की स्थायी नौकरी एसजीपीजीआई में मिल जाएगी।

भरोसे में आकर सरिता ने सूरज के खाते में 5.20 लाख रुपये जमा करा दिये। इतना ही नहीं 8.80 लाख रुपये नकद भी दिये। काफी समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो सरिता ने सूरज से रुपये वापस करने को कहा। कुछ दिन तक वह टालमटोल करता रहा, इसके बाद पत्नी खुशी केशरवानी ओर भाई प्रिंस केशरवानी के साथ घर आया और कहा कि पत्नी को भी सरकारी नौकरी में करा दिया है। केवल ज्वाइनिंग बची है।

रुपये वापस करने के लिए कुछ समय मांगा। गारंटी के तौर पर कुछ चेक दिये, लेकिन इसी बीच सूरज परिवार के साथ पार्थ अपार्टमेंट का फ्लैट खाली कर भाग गया। जब चेक भुगतान के लिए लगाया तो खाते में रकम न होने के कारण बाउंस हो गया।

सरिता ने बताया कि अब सूरज और उसके पत्नी का मोबाइल भी बंद जा रहा है। पीड़िता ने पारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button