राष्ट्रीय

केरल : मुख्यमंत्री विजयन को जान से मारने की धमकी मिली

केरल राज्य पुलिस मुख्यालय में किसी व्यक्ति ने फोन कर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह धमकी बुधवार शाम को पुलिस मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को फोन करके दी गई। कि यह फोन कॉल किसी नाबालिग लड़के ने किया था। इस संबंध में सवाल किए जाने पर पुलिस ने कहा कि वह मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में म्यूजियम पुलिस थाने में धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबर के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धाराओं 118 (बी) और 120 (ओ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धारा 118 (बी) पुलिस, दमकल विभाग या किसी अन्य आवश्यक सेवा को गुमराह करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलाने से संबंधित है। धारा 120(ओ) संचार के किसी भी माध्यम से किसी भी व्यक्ति को बार-बार या अवांछनीय या गुमनाम फोन कॉल, पत्र, संदेश, ई-मेल या मैसेंजर के माध्यम से परेशान करने से संबंधित है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777