विविध

केजरीवाल महाराष्ट्र में 10 दिनों की विपश्यना के लिए जाएंगे

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind kejriwal विपश्यना के अगले चरण में जाने वाले हैं और ध्यान अभ्यास के लिए 10 सितंबर से महाराष्ट्र के इगतपुरी जाएंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत की प्राचीन ध्यान परंपरा के 10 दिन के चरण के दौरान मुख्यमंत्री की अखबार, टेलीविजन या अन्य बाह्य मीडिया तक पहुंच नहीं होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ध्यान केंद्र में 10 दिनों के विपश्यना सत्र में हिस्सा लेने के लिए 10 सितंबर को महाराष्ट्र में इगतपुरी इलाका जाएंगे।

बवाना उपचुनाव में बेहद व्यस्तता भरे प्रचार अभियान के बाद मुख्यमंत्री 10 दिनों के लिए ध्यान सत्र पर जा रहे हैं। बवाना में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। पिछले साल अगस्त में भी केजरीवाल हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट में एक ध्यान केंद्र में 10 दिनों के विपश्यना सत्र में शामिल होने गए थे। वर्ष 2014 में गहमागहमी भरे लोकसभा चुनाव और 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी कुछ दिन फुरसत लेकर केजरीवाल विपश्यना करने गए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777