मनोरंजन

Kartik Aaryan के साथ लिंक अप की खबरों पर कृति सैनन ने तोड़ी चुप्पी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड गलियारों में पिछले दिनों एक्ट्रेस कृति सैनन और कार्तिक आर्यन के लव अफेयर को लेकर खबरें चल रही थी। दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। इसके अलावा दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कभी कार्तिक की पोस्ट पर कृति कमेंट करती हैं।

तो कभी एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक्टर। इसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप के चर्चे जोरों पर चल रहे हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर कृति ने चुप्पी तोड़ी है। और रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। कृति ने इंटरव्यू में बात करते हुए ये भी बताया कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है।

काश मेरी जिंदगी भी वैसे ही होती
कृति सैनन ने इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा, ‘लोगों को सही जानकारी जानकारी लेनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि सोशल मीडिया हमारे लिए अच्छी चीज है या बुरी।

क्योंकि लोग इस पर अक्सर मिली-जुली बातें करने लगते हैं। अगर आप मुझसे छोटी-छोटी अफवाहों के बारे में पूछेंगे तो ये सब मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करता है। बस आप लोग जो महसूस करते हैं काश मेरी लाइफ उतनी दिलचस्प होती…जितनी लग रही है।

कुछ चीजें करती है परेशान
कृति फिल्म इंडस्ट्री में आठ साल बिताने की बात पर कहती है। ‘मैं अभी अपनी कई फिल्मों में बिजी हूं। एक सेलिब्रिटी जाना-पहचाना चेहरा बन जाता है। और फिर उसके बारे में कई बातें की जाती है।

कई बार ये चीजें आपको परेशान करती है। जैसे कई बार हमारे बारे में कुछ ऐसी चीजें लिखी जाती है। जो हम है नहीं या फिर जो हम बोलते हैं उसकी जांच की जाती है।

कई फिल्मों का हैं हिस्सा
कृति सैनन कहती हैं, ‘अच्छी बात ये है कि मेरे बारे में जो भी कुछ लिखा जाता है। वो जल्दी हट भी जाता है। क्योंकि लोगों की याददाश्त काफी कम होती है। जैसे सक्सेस और फेल होना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

बता दें, कृति सैनन आखिरी बार फिल्म बच्चन पांडे में नजर आई थीं। फिल्म में कृति के साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसके बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लिस्ट में शहजादा, गणपथ, भेड़िया और आदिपुरुष शामिल हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button