विविध

Jawan के तूफान से डरी Kangana Ranaut की Chandramukhi 2? फिल्म निर्माताओं ने टाली रिलीज डेट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मशहूर निर्देशक पी वासु के निर्देशन में बनी चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच धूम मचा दी है। फैंस कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार थोड़ा सा बढ़ गया है। खबरें आ रही हैं कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है। ड्रामा-हॉरर पहले 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही थी हालाँकि लाइका प्रोडक्शंस ने हाल ही में इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा की।

फिल्म की रिलीज डेट टालने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि फिल्म की एडिटिंग के दौरान कुछ तकनीकी देरी हो रही है जिसके कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने रिलीज डेट में बदलाव के लिए एक वीडियो साझा की। कैप्शन में लिखा- “तकनीकी देरी के कारण चंद्रमुखी-2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी गई है। वेट्टैयन और चंद्रमुखी पहले से कहीं ज्यादा दमदार तरीके से वापसी करेंगे। एक विशेष सौगात के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं

तकनीकी देरी के कारण चंद्रमुखी 2 को स्थगित कर दिया गया है, हालांकि, सिनेमा प्रेमी इस कदम के पीछे शाहरुख खान की जवाना को कारण मान रहे हैं। उनका मानना है कि चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के पीछे का कारण शाहरुख खान की फिल्म जवान का तूफान है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे बड़ी ऑपनिंग फिल्म बन गयी है। शाहरुख खआन के फैंस सिनेमाघरों में एक सैलाब की तरह उमड़े हैं। बड़े सिनेमाघरों में सभी शो ऑलमोस्ट बुक हो चुके हैं। ऐसे में चंद्रमुखी 2 को जवान के सामने निर्माता रिलीज नहीं करना चाहते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button