Kabul में भारतीय दूतावास के पास विस्फोट

Kabul (काबुल), अफगानिस्तान की राजधानी में बुधवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट वजीर मोहम्मद अकबर खान क्षेत्र में हुआ। यह अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र है जहां विभिन्न दूतावास हैं। यह विस्फोट भारतीय दूतावास के पास हुआ है।
आईएएनएस ने बताया कि इस घटना में किसी भारतीय नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है, दूतावास की इमारत की खिड़कियां जरूर टूट गई हैं। बीबीसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में काबुल में काले धुएं का एक बड़ा गुब्बार देखा जा सकता है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए अफगानिस्तान से संबंधित घटनाओं की रिपोर्टिग करने वाली जेसिका डोनाटी ने ट्वीट कर कहा, “भारी विस्फोट, हमारे ब्यूरो की सभी खिड़कियां और शीशे के ग्लास टूट गए हैं।“

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777