जन संसदसत्ता पक्ष

Kabaddi के जरिये युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा

जयपुर। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा (BJP) बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय Kabaddi प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को साथ जोड़ने की योजना बना रही है। भाजपा हर ब्लॉक में Kabaddi की दो दो टीमें बनायेगी और यह मैच ब्लॉक, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर होंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा के अनुसार प्रदेश में पार्टी के करीब इक्यावन हजार बूथ हैं, हर बूथ से Kabaddi की दो टीमें होंगी। इससे प्रदेश स्तर तक एक लाख से अधिक  टीमें गठित होंगी। प्रवक्ता ने कहा कि जिला स्तर पर आने वाली दो टीमों के खिलाडियों को पार्टी की ओर से ड्रेस दी जायेगी।
Kabaddi टुर्नामेंट जल्दी ही शुरू होगा और करीब डेढ़ महिने तक चलेगा। प्रवक्ता के मुताबिक फाइनल मैच जयपुर में होगा। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की सोच युवाओं को खेल से जोड़ना है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पिछली जयपुर यात्रा के दौरान प्रदेश इकाई को ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिये थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777