विविध

समर्थन देना जारी रखेगा Japan: शिंजो अबे

भारत-जापान द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को गति देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे से की चर्चा

नई दिल्ली। भारत यात्रा की शुरूआत करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को ‘‘बेहद महत्वपूर्ण और विशेष’’ बताया, साथ ही कहा कि जापान, भारत के तीव्र आर्थिक विकास में सहयोग के तौर पर अपना प्रौद्योगिकी समर्थन जारी रखेगा। जापान के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जापान के लिये भारत बेहद महत्वपूर्ण एवं विशेष है। मैं जापान के प्रधानमंत्री के रूप में भारत की चौथी यात्रा की शुरूआज कर रहा हूं।

इस दौरान मैं प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात जा रहा हूं। वहां मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ 10वें जापान-भारत शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लूंगा। भारत और जापान के संबंधों के नये युग के सूत्रपात तथा इसे और गहरा बनाने को आशान्वित हूं। शिंजो अबे ने कहा कि भारत और जापान सार्वभौम मूल्यों और सामरिक हितों को काफी महत्व देते हैं और हम इसे साझा करते हैं। दोनों देश एशिया के प्रमुख लोकतंत्र और वैश्विक शिक्तियां हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रभावशाली नेता हैं जिनमें चीजों को आगे बढ़ाने की अभूतपूर्व क्षमता है। मैं मानता हूं कि भारत और जापान के संबंध दुनिया में सर्वाधिक क्षमताओं से भरे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।

अबे ने कहा कि भारत और जापान के संबंधों में आर्थिक सहयोग महत्वपूर्ण आयाम है। पिछले वर्ष नवंबर में मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ जापान के शिंकान्सेन रालिंग फैक्टरी गया था और भारत के प्रधानमंत्री को जापान की स्वदेशी प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी थी। मुझे यह जानकर बेहद खुशी महसूस हुई कि शिंकान्सेन की ट्रेनें मुम्बई अहमदाबाद हाई स्पीड कारिडोर के तहत भारतीय भूमि पर दौड़ेंगी। जापान के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत की अर्थव्यवस्था इस समय तीव्र विकास दर हासिल कर रही है। जापान के पास रेलवे को सुरक्षित, समय का पाबंद और तीव्र रफ्तार बनाकर उसका परिचालन करने की अभूतपूर्व प्रौद्योगिकी है। जापान, भारत के तीव्र आर्थिक विकास में सहयोग देने के लिये अपना प्रौद्योगिकी समर्थन देना जारी रखेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/