
विश्व
ईरान अमेरिकी हमलों के बाद ले सकता है प्रतिशोध, संयुक्त राष्ट्र का बड़ा बयान
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों के बाद रविवार को चेताया कि ईरान इन हमलों का प्रतिशोध ले सकता है। गुटेरेस ने संयुक्त सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला पहले से संकटग्रस्त क्षेत्र को और खतरनाक मोड़ पर ले आया है। उन्होंने कहा, “मैंने इजरायल-ईरान संघर्ष के आरंभ से ही पश्चिमी एशिया में सैन्य तनाव बढ़ने की बार-बार निंदा की है, क्योंकि वहां के लोग अब और विनाश नहीं झेल सकते। अब बदले की कार्रवाई का अंतहीन सिलसिला शुरू होने का खतरा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



