खेल-खिलाड़ी

IPL 2024 : क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने खेली अविश्वसनीय पारी, जानिए क्या बोले हार्दिक पांड्या?

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के क्रिकेटर आशुतोष शर्मा की आक्रामक पारी की मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पंजाब के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन दोनों ने जमकर तारीफ की है। इस आईपीएल सत्र में आशुतोष और शशांक सिंह ने पंजाब के लिये शानदार प्रदर्शन किया है ले

आशुतोष ने 28 गेंद में 61 रन बनाकर पंजाब को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम नौ रन से चूक गई। पांड्या ने मैच के बाद कहा, अविश्वसनीय। जिस तरह से वह खेल रहा था , उसके भविष्य के लिये अच्छा है। हमने टाइमआउट में इसके बारे में बात की थी। हमने ढीली गेंदें नहीं देने पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे शॉट खेले लेकिन हमने भी कुछ ढीली गेंदें डाली थी।

पंजाब के कार्यवाहक कप्तान कुरेन ने कहा, एक और करीबी मुकाबला। इस टीम को करीबी मुकाबले पसंद है लेकिन हम फिर हार गए। आशुतोष ने शानदार पारी खेली लेकिन हमने करीबी मुकाबला गंवा दिया । शुरूआत में ही काफी विकेट गंवा दिये लेकिन युवा खिलाड़ी जीत के इतने करीब टीम को ले गए , यह देखकर अच्छा लगा।

किन शीर्षक्रम की नाकामी के कारण टीम नौवे स्थान पर खिसक गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button