ट्रिगर न्यूज
Indian Prime Minister नरेन्द्र मोदी मनीला पहुंचे
दस प्रमुख देशों का संगठन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठक में भाग लेने के लिये म्यांमार की नेता आंग सान सू की, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन, मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जे आरडेर्न पहले ही मनीला पहुंच चुके हैं।
व्यापार और निवेश के साथ सुरक्षा एवं रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देने के साथ भारत और आसियान के बीच संबंध पिछले कुछ साल से मजबूत हो रहे हैं। भारत के फिलीपीन में राजदूत जयदीप मजूमदार का कहना है कि-आसियान का प्रत्येक देश चाहता है कि भारत हर संभव तरीके से क्षेत्र से जुड़े। यह एक वास्तविक गठजोड है।
अमेरिका, फ्रांस और जापान रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण भारत-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसेफिक रीजन) में भारत की बड़ी भूमिका की वकालत करते रहे हैं। चीन इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
जयदीप मजूमदार ने कहा कि आतंकवाद एक प्रमुख मुद्दा है। जिसपर न केवल आसियान शिखर सम्मेलन में बल्कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी चर्चा होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि आतंकवाद के लिये धन के प्रवाह पर रोक आतंकवाद पर शिकंजा कसने के मकसद से सम्मेलन में कुछ प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं।




