विविध

पश्चिमी संकट के बावजूद जारी रहेगी मदद, आपात सहायता के रूप में श्रीलंका पहुंचेगा भारतीय ईंधन की खेप

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलंबो। भारत से 38,000 टन डीजल और पेट्रोल की संयुक्त खेप शनिवार को श्रीलंका पहुंचने वाली है। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच 24 मार्च को टेलीफोन पर हुई बातचीत के परिणामस्वरूप ईंधन खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचेगी। इस 38,000 टन की खेप में 20,000 टन डीजल और 18,000 टन पेट्रोल शामिल है।

खेप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के स्थानीय परिचालन, लंका आईओसी (एलआईओसी) के माध्यम से आपात सहायता के रूप में यहां पहुंचेगी। पश्चिम एशिया में अस्थिर स्थिति को देखते हुए ऊर्जा स्थिरता के लिए सहायता के संबंध में श्रीलंका ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले शुरू किए जिसने बदले में जवाबी कार्रवाई की। इससे युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित हुआ जो विश्व की ऊर्जा आपूर्ति के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिंदु है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button