विश्‍व

अमेरिका में भारतीय समुदाय चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर उत्साहित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेरिका में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतारने संबंधी भारत के महत्वाकांक्षी मिशन के सफल होने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मिशन भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के तौर पर पेश करेगा, साथ ही लाखों बच्चों को विज्ञान, भौतिकी तथा अतंरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने को प्रेरित करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है।

इसी के साथ भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से लैस एलएम के बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने की संभावना है।

कारोबारी तथा भौतिक विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले चंद्रयान-3 की उपलब्धि देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं। डागा ने कहा, चंद्रयान-3 मिशन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा इसरो को मजबूत करेगा।

यह मिशन भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के तौर पर पेश करेगा, साथ ही लाखों बच्चों को विज्ञान, भौतिकी तथा अतंरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने को प्रेरित करेगा।

‘बिहार फाउंडेशन ऑफ यूएस’ (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) के अध्यक्ष तथा ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार ने परिवार के साथ न्यूजर्सी के ओम श्री साई बालाजी मंदिर जा कर पूजा अर्चना की तथा चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की।

कुमार ने कहा, हम प्रार्थना करते हैं कि चंद्रयान -3 सफल हो। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button