उत्तर प्रदेश

भारतीय थल सेना का सेंट्रल कमांड ‘सेलिंग रिगाटा-2024’ संपन्न, पहली बार भाग ले रहे अग्निवीरों ने किया शानदार प्रदर्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। भारतीय थल सेना का सेंट्रल कमांड सेलिंग रिगाटा मध्य प्रदेश के महू के बेरछा तालाब में आर्मी वार कॉलेज के द्वारा 16 से 18 फरवरी के बीच कराया गया। इस प्रतियोगिता में 84 प्रतिभागियों ने अलग अलग नौकायन खेलों में हिस्सा लिया, जिसमें आर्मी वॉर कॉलेज, एमसीटीई, इन्फेन्ट्री स्कूल, सेन्ट्रल कंमाड, गोल्डन की डिवीजन तथा उत्तर भारत एरिया की टीमें शामिल थीं।

इस दौरान सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना और जल सेना के प्रतिभागियों ने बेहतरीन तालमेल और एकजुटता को बढ़ावा दिया और पहली बार भाग ले रहे अग्नीवीरों ने भी बहुत शानदार प्रदर्शन किया।

सेलिंग रिगाटा की ट्राफी गोल्डन की डिवीजन टीम को मिली, सेलिंग कयाकिंग सिंगल्स की ट्राफी पर गोल्डन की डिवीजन टीम ने कब्जा किया तथा सेलिंग कयाकिंग डबल्स ट्राफी की विजेता उत्तर भारत एरिया  टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे कमाडांट आर्मी वार कॉलेज ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button