क्रिकेटखेल-खिलाड़ी

भारत ने अमेरिका को दिया 162 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई। कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 84) की अर्धशतकीय, तिलक वर्मा (25) और इशान किशन (20) की संघर्षपूर्ण पारियों की बदौलत भारत ने शनिवार को टी-20 विश्वकप 2026 के तीसरे मुकाबले में अमेरिका को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। छठें ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777