खेल-खिलाड़ी

भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर एशिया कप का खिताब जीता

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मस्कट। अरिजीत सिंह हुंदल के 4 गोल की बदौलत भारत ने बुधवार को पुरुष जूनियर एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। इसी के साथ भारत पांचवीं बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

आज खेले गये फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने मैच के तीसरे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके एक मिनट बाद भारत के अरिजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी कार्नर की मदद से चौथे मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत के अरिजीत सिंह हुंदल ने एक बार फिर कमाल करते हुए दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिला दी।

इसके बाद दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में गोलकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। पकिस्तान के लिए सुफिया खान ने 30वें और 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर तीन-तीन से बराबर रहा। चौथे क्वार्टर मे अरिजीत सिंह हुंदल ने 47वें मिनट में मैदानी गोल और उसके बाद 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोलकर स्कोर को 5-3 कर दिया। जिससे भारत की जीत सुनिश्चत हुई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button