पंजाब

दो सालों में मुख्यमंत्री ने पंजाब के नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देकर 40,000 से अधिक परिवारों का जीवन किया रौशन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन रोजग़ार’ को जारी रखते हुए आज अलग-अलग विभागों में नए भर्ती हुए 457 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस भर्ती के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन से लेकर अब तक 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देकर इनके परिवारों के जीवन को रौशन किया है।

आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र बाँटने के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास का अटूट अंग बनाने के लिए बड़े प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती में इतनी शक्ति है कि यहाँ कुछ भी पैदा किया जा सकता है क्योंकि यहाँ के लोगों को सख़्त मेहनत और समर्पित भावना के अमिट जज़्बे की बख़्शीश प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस धरती में अथाह सामथ्र्य है जिस कारण राज्य सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सख्त प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भर्ती किए गए उम्मीदवारों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 20 जूनियर ड्राफ्टमैन, पशु पालन विभाग में डेयरी विकास अफ़सर, क्लर्क, इन्क्यूबेटर ऑपरेटर और मशीन ऑपरेटरों समेत 32 कर्मचारी, युवा सेवा विभाग में छह स्टेनो-टाईपिस्ट,

कराधान और आबकारी विभाग में क्लर्क लीगल, अकाऊन्ट्स और आई.टी. सहित 129 कर्मचारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 8 स्टेनो-टाईपिस्ट, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में एक क्लर्क, वित्त विभाग में क्लर्क, स्टेनो टाईपिस्ट और सैक्शन अफसरों समेत 36 कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग में 24 जूनियर ड्राफ्टमैन, आवास एवं शहरी विकास में 41 क्लर्क, जल संसाधन विभाग में 79 स्टेनो-

टाईपिस्ट, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स, क्लर्क और चौथा दर्जा समेत 9 कर्मचारी, पावरकॉम में ऐसिस्टैंट इंजीनियर, ऐसिस्टैंट मैनेजर और क्लर्क समेत 65 कर्मचारी और चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों में प्रोफ़ैसर, एसोसिएट प्रोफ़ैसर और ऐसिस्टैंट प्रोफ़ैसर समेत 7 कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777