
लखनऊ में मायावती की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर बोलीं BSP प्रमुख; ‘पार्टी को कमजोर करने की साजिश’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में एक अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि बसपा को कमजोर करने की साजिश लगातार चल रही है और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देशहित में नहीं है। इस बैठक में जोनल प्रभारी से लेकर विधानसभा प्रभारी तक शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह और आकाश आनंद भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक से पहले मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिला और विधानसभा स्तर के बड़ी संख्या में नेता इस बैठक में पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा को कमजोर करने की साजिश लगातार चल रही है और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देशहित में नहीं है। मायावती ने कहा कि लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति से जनता के वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है।



