एनालिसिस

ICJ के कई जजों के ईमान पर प्रश्न चिन्ह

ग्रीनवुड ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ( ICJ ) में कार्यकाल के दौरान निवेश संबंधी करीब नौ मामलों में
मध्यस्थता की। इन नौ में से दो मामलों में उन्हें करीब 400,000 डॉलर (तकरीबन 2.60 करोड़ रुपये) फीस के तौर पर दिए गए।

The-Peace-Palace-International-Court-of-Justice-in-The-Hague-the-Netherlands-Stock-Photo
The-Peace-Palace-International-Court-of-Justice-in-The-Hague-the-Netherlands-Stock-Photo

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे 90 मामलों से से नौ में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ( ICJ ) के जजों को करीब 10 लाख डॉलर (तकरीबन 6.45 करोड़ रुपये) बतौर फीस दिए गए। हालांकि फीस के तौर पर दी गई पूरी राशि की जानकारी नहीं है।

क्योंकि निवेशक-सरकार विवाद निपटान (आइएसडीएस) के मामले सार्वजनिक नहीं किए जाते। इसलिए सही राशि इससे ज्यादा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में नौ साल के कार्यकाल के लिए 15 जजों का चुनाव होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के मौजूदा करीब आधे सदस्यों ने मध्यस्थ के तौर पर काम किया है। इनमें तीन जजों ने नौ मामलों में और बाकी चार जजों ने एक या दो मामलों में मध्यस्थता की।

आइआइएसडी के इकोनॅामिक लॉ एंड पॉलिसी प्रोग्राम की निदेशक और रिपोर्ट की मुख्य लेखक नताली बर्नासकोनी-ऑस्टरवाल्डर ने कहा कि आइसीजे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानीय न्यायालय है।

इसके प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता के उच्चतम पैमाने को कायम रखना चाहिए।

Previous page 1 2

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777