विविध
ICICI Bank ने बचत खाते पर ब्याज आधा प्रतिशत घटाया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुंबई। निजी क्षेत्र के ICICI Bank ने बचत खाते में 50 लाख रुपये से कम की जमा के लिए ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर चार प्रतिशत की ब्याज दर कायम रहेगी। नई दरें कल से लागू होंगी।
भारतीय स्टेट बैंक ने 31 जुलाई को बचत खाते पर एक करोड़ रुपये और उससे कम की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी थी। उसके बाद से कई बैंक एचडीएफसी बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक भी बचत खातों पर ब्याज घटा चुके हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



