गर्भावस्था के दौरान गाय जैसी दिखती थी: किम कार्दशियां
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां (Kim Kardashian) का कहना है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान तस्वीरें खींचवाने का मलाल है, क्योंकि वह उस समय गाय की तरह मोटी दिखती थीं। किम ने वेबसाइट ’हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ को बताया, “मैं काश गर्भावस्था के दौरान अधिक तस्वीरें नहीं खिंचवाती। मैं उस समय गाय की तरह दिखती थी और मैं उस वक्त की तस्वीरों को देखना नहीं चाहती।”
किम ने कहा, “मुझे कहना चाहिए था कि सीने के ऊपर के भाग से मेरी तस्वीरें खींचो। मैं थोड़ी दूर से फोटो खिंचवाती, ताकि अपने पेट को एक दूरी से देख पाती तो यह अधिक मोटा नहीं लगता।” किम ने तीसरे बच्चे की संभावना के बारे में कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारा तीसरा बच्चा होगा।” किम और उनके पति वेस्ट के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी नॉर्थ और बेटा सेंट है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



