उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

अमेठी में भीषण सड़क हादसा : पिता–पुत्र की मौत, दो गंभीर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के अहोरवा भवानी मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता–पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और घायलों व मृतकों को निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कठौरा थाना कमरौली निवासी नोती दुबे परिवार के चार लोग मारुति ईको गाड़ी से श्यामपुर महराजगंज में लड़की के घर से लौट रहे थे। जैसे ही वाहन इन्हौना–अहोरवा भवानी रोड पर नाले के पास पहुँचा, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दो की मौत, दो गंभीर
हादसे में रगबहादुर (70) पुत्र गंगा प्रसाद और उनके पुत्र विनय कुमार उर्फ बब्लू (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल (30) पुत्र धनश्याम और अमर बहादुर (45) पुत्र गंगा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से हालत नाजुक होने पर दोनों को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण साफ होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button