विविध

हिलेरी बहस में पिछड़ गईं और उन्होंने अपनी दिशा खो दीः ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के हार जाने के बाद इस पराजय के लिए हर किसी को जिम्मेदार ठहराने के लिए हिलेरी की तीखी आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि वह बहस में पिछड़ गईं और उन्होंने अपनी दिशा खो दी। मंगलवार को हिलेरी का संस्मरण ‘‘व्हाट हैपेंड’’ जारी हुआ था। इस पर ट्रंप ने किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की थी। हालांकि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने क्लिंटन की किताब को ‘‘दुखद’’ बताया था।

इस किताब आने के बाद ट्रंप ने कल देर रात ट्वीट किया, ‘‘कुटिल हिलेरी चुनाव हार जाने के लिए खुद को छोड़ कर हर किसी को (और हर चीज) को जिम्मेदार ठहरा रहीं हैं। वह बहस में पिछड़ गईं और उन्होंने अपनी दिशा खो दी।’’अपनी पुस्तक में हिलेरी ने 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के हाथों मिली स्तब्धकारी हार के कारणों पर अपना नजरिया पेश किया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने मंगलवार को न्यूज ब्रीफिंग में कहा था, ‘‘ मेरा मानना है कि यह दुखद है कि हिलेरी क्लिंटन ने इतिहास का सर्वाधिक नकारात्मक अभियान चलाया और वह उसमें हार गईं और सार्वजनिक जीवन के उनके अंतिम अध्याय में अब वह झूठे और लापरवाह हमलों के जरिये पुस्तक की बिक्री के लिये प्रचार करने वाली के तौर पर जानी जायेंगी।’’ वहीं पुस्तक जारी होने के बाद हिलेरी ने नेशनल क्लब रेडियो के साथ साक्षात्कार में कहा कि वह जनता के पक्ष में आवाज उठाना जारी रखेंगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu