विविध
अमेरिका में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की टक्कर में 33 लोग घायल
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अपर डर्बी। अमेरिका के उपनगर Philadelphia में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से एक अन्य ट्रेन के टकरा जाने के कारण 30 से अधिक लोग घायल हो गये। साउथईस्टर्न पेन्सिलवेनिया ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एसईपीटीए) ने बताया कि दुर्घटना रात्रि करीब सवा 12 बजे हुई थी।
एसईपीटीए की प्रवक्ता हीथर रेडफर्न ने बताया कि नॉरिसटाउन की ओर जाने वाली हाईस्पीड लाइन ट्रेन अपर डर्बी में 69वें स्ट्रीट टर्मिनल पर खड़ी ट्रेन से जा टकरायी। एसईपीटीए ने बताया कि हादसे में ट्रेन में सवार करीब 33 लोग घायल हो गये। आज सुबह संक्षिप्त समाचार में अपर डर्बी के मेयर निकोलस मिकोजी ने बताया कि हादसे में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिकोजी ने बताया, ‘‘कंडक्टर इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत के बारे में नहीं बताया जा सकता।’’ टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। तत्काल कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



