विविध

Hemant ने पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई लूट की प्राथमिकी

Hemant Tiwari, बनारस में घायल पत्रकार साथियों से मिलेl

# पुलिस वालों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से होगी तलाश।


बनारस में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम और बीएचयू में छात्राओं के धरने की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की सूचना पर रविवार की दोपहर राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष Hemant Tiwari घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल पत्रकारों से मुलाकात की और घटना स्थल के अंतर्गत आने वाले बनारस के थाना लंका में जाकर प्राथमिकी संख्या 1180/17 दर्ज कराई।

दोषी पुलिसवालों के खिलाफ धारा 323, 325, 352 और 393 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Hemant Tiwari ने इसके बाद बनारस के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और पुलिस महानिरीक्षक (प्रभारी) प्रेमप्रकाश के साथ टीवी चैनल समाचार प्लस के ब्यूरो कार्यालय में जाकर चैनल के यूपी हेड आलोक पांडे व कैमरामैन कौशलेन्द्र उपाध्याय से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। शनिवार रात हुए लाठीचार्ज में आलोक पांडे व कौशलेन्द्र को गंभीर चोटे आयी हैं। इसके बाद सभी अधिकारियों के साथ Hemant Tiwari ने अस्सी घाट स्थित होटल जाकर घटना में गंभीर रुप से घायल टीवी चैनल न्यूज वर्ल्ड इंडिया के अमितेश श्रीवास्तव व कैमरामैन अरशद खान से भी मुलाकात की।
लाठीचार्ज में अमितेश श्रीवास्तव को गंभीर चोटे आए हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही अरशद खान बुरी तरह से घायल हैं।

उक्त दोनो ही चैनलों के कैमरों को पुलिसवालों नें लाठीचार्ज के दौरान तोड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना में पत्रकार अमितेश श्रीवास्तव का पर्स छीन लिया गया है। व पत्रकारों से लूटपाट भी की गयी है। कल देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद Hemant Tiwari ने वाराणसी के जिलाधिकारी और प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाये रखा। और मुख्यमंत्री सचिवालय को भी घटना की गम्भीरता से अवगत कराया। Hemant Tiwari ने बताया कि प्रशासन को घटना के दोषियों पर कारवाई करने के लिए आज तक का समय दिया गया है। साथ ही टीवी चैनलों को हुयी क्षति का मुआवजा देने को भी कहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777