विविध

‘आम्रपाली ग्रुप’ से जुड़े होने पर हरभजन ने ट्विटर पर दी सफाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली। नोएडा में फ्लैट खरीददारों के विरोध प्रदर्शन के बीच ‘आम्रपाली ग्रुप’ से जुड़े होने पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज ट्विटर पर ‘आम्रपाली ग्रुप’ से जुडें होने पर सफाई दी। रमेश नैनवाल ने भज्जी से ट्विटर पर सवाल करते हुए लिखा था, ‘‘#आम्रपालीधोखाधड़ी @एमएसधोनी और @हरभजनसिंह सर आप लोगों को विला (महल) तो मिल गया मुफ्त में। हमारे तो पैसे भी डूब रहे हैं।’’

इसके जवाब में भारतीय क्रिकेटर ने लिखा, ‘‘भाई तुझे किसने बोला हमें विला मिला है? ठेंगा मिला हमें। बेवकूफ बनाया गया। हमारे नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं।’’ इसके बाद मयंक नामक एक शख्स ने धोनी और आम्रपाली ग्रुप के अध्यक्ष की दोस्ती का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेटरों की भूमिका पर सवाल उठाया। उल्लेखनीय है कि ऐसी रपटें आ रही हैं कि कंपनी दिवालिया होगी ओर इसके प्रवर्तक देश छोड़ने की जुगत में हैं। इस बीच कंपनी की परियोजनाओं में लगातार देरी के विरोध में इसके फ्लैट खरीदने वाले लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button