उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

जेद्दा से हज कर पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे हाजी, राज्य मंत्री ने किया स्वागत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हज 2025 के लखनऊ उड़ान स्थल से गए हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान शुक्रवार को तड़के लखनऊ पहुंची। जेद्दा से चलकर आई उड़ान संख्या एसवी-3106 निर्धारित समय 00:25 के बजाय 00:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इस फ्लाइट से 288 हज यात्री लौटे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण) दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल भेंट कर उन्हें बधाई दी।

यात्रियों ने मिना, अराफात और मुजदलिफा में की गई व्यवस्थाओं की विशेष सराहना की और हज यात्रा की संपूर्ण प्रक्रिया को सुविधाजनक और संतोषजनक बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की सेवाओं और स्टेट हज इंस्पेक्टर की तत्परता की भी प्रशंसा की।

एयरपोर्ट पर वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद, कल्बे हुसैन, मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान मौजूद रहे। दूसरी वापसी उड़ान एसवी-3108 भी आज सुबह 5:22 बजे लखनऊ पहुंची, जिसमें 287 हज यात्री लौटे। इस अवसर पर सचिव एसपी तिवारी, मोहम्मद जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button