Hacking : उप्र, पंजाब, उत्तराखंड से 14 ईवीएम मंगाईं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चुनाव आयोग (ईसी) ने शनिवार की ईवीएम चुनौती के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के ‘‘स्ट्रांग रूम’’ से 14 इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मंगाई हैं जिनका उपयोग हालिया विधानसभा चुनाव में किया गया था।
इस हैकिंग चुनौती में राकांपा तथा माकपा भाग लेगी। दोनों दलों ने चुनौती के दौरान हैकिंग के लिए ईवीएम के बारे में अपनी प्राथमिकता नहीं बतायी है।
ऐसे में आयोग ने 14 मशीनें दिल्ली मंगाई हैं। ये मशीनें गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), पटियाला और बठिंडा (पंजाब) तथा देहरादून (उत्तराखंड) से मंगाई गयी हैं।
आयोग के सूत्रों ने कहा कि हर प्रतिभागी पार्टी अधिकतम चार ईवीएम का उपयोग कर सकती है लेकिन अतिरिक्त मशीनें ‘‘बैक अप के तौर’’ पर रखी गयी हैं।
चुनौती सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर दो बजे समाप्त होगी। दोनों दलों के लिए दो अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button