उत्तराखंड

हरिद्वार में भव्य कांवड़ श्रावण शिवरात्रि संपन्न

4 करोड़ से अधिक कांवड़ी शिवजलाभिषेक गंगा जल लेने पहुंचे हरिद्वार

कांवड़ मेले में ड्यूटी दे रहे अफसरों को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

इस बार चार करोड़ 14 लाख 40 हजार कावड़ियों ने उठाई कांवड़

हरिद्वार 3 अगस्त।इस बार के कांवड़ मेले में चार करोड़ 14 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ उठाई। शुक्रवार 2 अगस्त अंतिम दिन दस लाख कांवड़ यात्रियों ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरा। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। बीते शुक्रवार 12 वें दिन देर रात्रि श्रावण शिवरात्रि मेला संपन्न हो गया । हजारों कावड़ी श्री केदारनाथ  सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक  को पहुंचे।  सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ मेले में ड्यूटी दे रहे अफसरों को स्मृति चिह्न देकर किया गया।

कांवड़ मेले में स्नान करते हुए डूबने की भी घटना हुई। उत्तराखंड पुलिस आंकड़ों के अनुसार 221 कांवड़ यात्री नहाते समय डूबे, जिनमें 214 को जल पुलिस ने सकुशल बचा लिया गया। पांच की मृत्यु हुई दो अभी लापता चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777