खेल-खिलाड़ी

मैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

स्पेन की विश्व कप विजेता फुटबॉल टीम सोमवार को जब स्वदेश लौटी तो लगभग 20 लाख लोग अपने प्रिय खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए मैड्रिड की सड़कों पर एकत्रित हुए थे। स्पेन के सभी 26 खिलाड़ियों और उसके कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने न्यूजर्सी में फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराने के एक दिन बाद मैड्रिड पहुंचने पर देश के शाही परिवार और फिर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात की। सांचेज़ ने कहा, ‘‘आपके खेल की शानदार शैली, बेहतरीन प्रयास और जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें आपको खेलते हुए देखकर वाकई बहुत आनंद आया।’’ इसके बाद पूरी टीम एक खुली छत वाली बस में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए मैड्रिड की सड़कों पर निकल गई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777