विविध

Govt. ने अधिकारियों को दिए 80 गूगल पिक्सल फोन

Govt. के शीर्ष अधिकारियों को कम से कम 80 गूगल पिक्सल फोन प्रायोगिक तौर पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

ताकि उनके बीच सुरक्षित संवाद सुनिश्चित किया जा सके।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उक्त विशिष्ट फोनों में जियो की सिम है।

सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने इसके लिए विभिन्न मंत्रालयों के 100 अधिकारियों की सूची तैयार की थी।

इसमें से 80 फोन अभी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। बाकी 20 फोन भी आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार यह परियोजना प्रायोगिक स्तर पर है।

जिसके तहत यह देखा जाएगा कि इस फोन से संवाद कितना सुरक्षित है।

और यह फोन कैसा काम कर रहा है।

गृह मंत्रालय ने इस बारे में जो मानक तय किए थे गूगल पिक्सल फोन उसका अनुपालन करता है।

इस 4जी फोन को अधिकारियों के जरूरत के हिसाब से विशिष्टिकरण कस्टमाइजेशन सेंटर फोर डेवलमेंट आफ एडंवास्ड कंप्यूटिंग सी डैक तथा इलेक्ट्रोनिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया ने किया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि जहां हैंडसेट व दूरसंचार सेवा प्रदाता सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण तत्व हैं।

वहीं यह भी मायने रखता है कि वायस व डेटा संवाद किस एप पर आधारित है।

उल्लेखनीय है कि पिक्सल प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल का स्मार्टफोन है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777