विविध

सरकार ने कर्मचारियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी में E-mail सेवाओं की घोषणा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली। सरकार ने अपने 50 लाख कर्मचारियों के लिए अपनी E-mail नीति के तहत अंग्रेजी और हिंदी में ईमेल सेवाओं की घोषणा की है। ईमेल सेवा के तहत सरकारी कर्मचारी सुरक्षा कारणों से निजी ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार अपने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित संपर्क के लिए ईमेल सेवा उपलब्ध कराती है। अब यह सेवा 50 लाख कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। अभी इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या 16 लाख है। अंग्रेजी ईमेल सेवा के लिए अंत में ‘@गव.इन’ रोमन लिपि में और हिंदी सेवा के लिए ‘@सरकार.भारत’ देवनागिरी लिपि में होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button