उत्तर प्रदेश

राज्यपाल जी के दिशा-निर्देश, कार्यशालाओं और समीक्षाओं ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त किया

प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल सेे आज यहाँ राजभवन में नैक मूल्यांकन में उच्चतम ‘ए प्लस प्लस‘ ग्रेड प्राप्त छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की नैक टीम के सदस्यों ने मिलकर उपलब्धि की खुशियों को साझा किया।

राज्यपाल ने टीम के प्रत्येक सदस्य से नैक हेतु उत्तरदायित्व, योगदान, तैयारियों के दौरान बढ़े हुए कार्यभार से पारिवारिक दायित्वों मंे आयी समस्याओं के साथ-साथ इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं पारिवारिक दृष्टिकोणों में आए परिवर्तनों की जानकारी ली। उत्साह और उपलब्धि गौरव से अभिभूत टीम के सदस्यों ने घरेलू कर्मचारियों से लेकर दूर-दराज गाँवों के रिश्तेदारों तक नैक की जानकारी का प्रसार हो जाने के अनुभव तक राज्यपाल जी से साझा किए।

इस दौरान टीम के सदस्यों ने विशेष रूप से बताया कि बेहद कठिन परिश्रम के बाद ही ये ग्रेड हासिल हो सका है। किसी की सिफारिश से ये ग्रेड नहीं मिलता। पियर टीम ने कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों का सत्यापन किया। टीम के सदस्यों ने चर्चाओं में बताया कि प्रायः 9ः00 बजे से रात के 12ः00 बजे तक कार्य होता रहता था, कभी-कभी पूरी रात बैठकर इसके कार्यों को पूरा करना पड़ा, क्यूंकि नैक तैयारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को पढ़ाने, एडमिशन का कार्य, परीक्षाओं और परीक्षा परिणामों को घोषित करने का कार्य भी साथ-साथ में जारी रखना प्राथमिकता थी। सदस्यों ने कई भावुक करने वाले प्रसंग भी साझा किए।

जिसमें परिवार में बेटी की मृत्यु का दुःखद प्रकरण, पिता को कैंसर जैसी घातक बीमारी का प्रकरण भी साझा हुआ। नैक की टीम मे होने के कारण शादी जैसे जीवन के महत्वपूर्ण आयोजन को भी आगे बढ़ाने का प्रसंग साझा हुआ। टीम के सदस्यों ने लगभग 08 माह से कोई छुट्टी नहीं ली। उन्होंने बताया कि पूरी टीम ने, विश्वविद्यालय के छोटे से छोटे कर्मचारी ने इसमें योगदान दिया, तब जाकर इस अभूतपूर्व सफलता को वे प्राप्त कर सके। कमेटी के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए राजभवन से प्राप्त दिशा-निर्देशों तथा कुलपति द्वारा सभी क्राइटेरिया पर मानकों को पूर्ण करने की प्रेरणा को श्रेय दिया।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने नैक ग्रेडिंग में सभी सातों क्राइटेरिया हेतु निर्धारित सी0जी0पी0ए0-4 में 3.57 हासिल करके उच्चतम ग्रेड ‘ए प्लस प्लस‘ प्राप्त किया है। इसमें विश्वविद्यालय को क्राइटेरिया-01, 04 एवं 07 में पूर्णांक हासिल हुए हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने टीम के सभी सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें अपने कार्य और दायित्व यथावत, जारी रखने को कहा। उन्होंने टीम में नए सदस्यों को भी कार्यों में दक्ष बनाने को प्रेरित किया, जिससे पुराने सदस्यों के सेवानिवृत्त होने या चले जाने पर भी कार्य प्रभावित न हों। राज्यपाल जी ने कहा कि सुदृढ़ टीम के साथ कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। विश्वविद्यालय का विकास विद्यार्थियों को केन्द्र में रखकर ही होता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777