उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित बोंसाई गार्डन का किया निरीक्षण

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन परिसर में स्थित बोंसाई गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में राज्यपाल जी ने गार्डन में विविध किस्म के बोंसाई के रखरखाव,

पौधों की पहचान हेतु नाम के साथ-साथ उनकी विवरण पट्टिका, समय पर पौधों को पानी व पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु उद्यान निरीक्षक को निर्देशित किया। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने राजभवन परिसर में मियावाकी पौधरोपण, कैक्टस व ड्रैगन फ्रूट की विभिन्न किस्मों के पौधरोपण हेतु भी निर्देशित किया।

विदित है कि राज्यपाल जी की प्रेरणा से राजभवन परिसर में बोंसाई गार्डन की स्थापना की गई थी और इसमें दुर्लभ प्रजाति के विभिन्न किस्मों के बोंसाई पौधों का रोपण किया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button