मनोरंजन

अभिनय से लेकर राजनीति तक में किरण खेर ने लहराया परचम, आज मना रहीं 70वां जन्मदिन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वह कई फिल्मों जैसे- वीर-जारा, देवदास, मैं हूं ना, रंग दे बसंती और खामोश पानी में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर भी जज की भूमिका में नजर आती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री किरण खेर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में..

जन्म

पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में 14 जून 1952 को किरण खेर का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। यदि किरण राव अभिनेत्री नहीं होती, तो एक सफल बैडमिंटन खिलाड़ी होती। क्योंकि वह बैडमिंटन की एक अच्छी खिलाड़ी रह चुकी हैं।

बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ किरण खेर ने नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेला है। लेकिन उनकी किस्मत उनको अभिनय की तरफ खींच लाई। एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ने के बाद उन्होंने इसमें करियर बनाने का सोचा और चंडीगढ़ थिएटर से जुड़ गईं।फिल्मी करियर

थिएटर के बाद साल 1973 में किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी। फिर उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। इन दिनों सुनील दत्त फ्रेश चेहरे की तलाश में थे और उनकी तलाश किरण खेर पर आकर खत्म हुई। लेकिन आर्थिक संकट के कारण फिल्म नहीं बनी। लेकिन किरण ने भी हार नहीं मानी और साल 1980 में उन्होंने मुंबई आकर काम ढूंढना शुरूकर दिया।

इसके बाद वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। इसके लिए अभनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री किरण राव टीवी रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

शादी

बॉलीवुड में किरण खेर और अनुपम खेर की जोड़ी आदर्श जोड़ी मानी जाती है। लेकिन यह दोनों शुरूआत में अच्छे दोस्त थे। जिस थिएटर से किरण जुड़ी थीं, उसी से अनुपम खेर भी जुड़े थे।

दोनों ने थिएटर में साथ में कई प्ले भी किए। शायद दोनों को पहले नहीं पता था कि दोनों पति-पत्नी बनेंगे, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। साल 1979 में अनुपम खेर की शादी हो गई थी, लेकिन वह शादी से खुश नहीं थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button