
विविध
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत विकास परिषद की एक अनूठी पहल देखने को मिलेगी। भारत विकास परिषद, अवध प्रान्त इस वर्ष एक ऐसे आयोजन की तैयारी में है जो न सिर्फ आध्यात्मिक चेतना को प्रज्वलित करेगा, बल्कि समाज को उसके मूलभूत कर्तव्यों, संस्कारों और उत्तरदायित्वों की ओर भी संवेदनशील बनाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में परिषद ने पाँच बुनियादी सामाजिक सूत्रों-पर्यावरण, स्वदेशी, समरसता, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य-को केंद्र में रखते हुए “5 दिवसीय पंच सूत्रीय कथा महोत्सव” का भव्य आयोजन घोषित किया है।
भारत विकास परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने बताया कि यह महोत्सव 5 से 9 दिसम्बर 2025 तक श्री सुमतिनाथ सेवा भवन, ए-19, सिंधु नगर, लखनऊ में प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



