उत्तर प्रदेश

किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार, सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी को लेकर केंद्र के साथ चार दौर की वार्ता विफल होने के बाद, प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो स्थानों से बुधवार को फिर से अपना मार्च शुरू करने के लिए तैयार हैं। किसानों की तैयारी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस है।

किसान संगठन आज शंभू बॉर्डर और खनौली बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस आंदोलन को देखते हुए पंजाब टू दिल्ली हाई अलर्ट पर है। किसानों ने बीते दिन ऐलान किया था कि किसान संगठन बुधवार यानि 21 फरवरी को फिर दिल्ली कूच करेंगे। किसानों ने बताया कि वे शंभू बॉर्डर से आज सुबह 11 बजे रवाना होंगे।

वहीं, गृह मंत्रालय ने मामले पर एक्शन मोड अपना लिया है। मंत्रालय ने पंजाब सरकार को अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इंटरनेट, व्हाट्सएप, फेसबुक पर भी रोक लगा दी है।

हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को पंजाब पुलिस से उन बुलडोजर को जब्त करने को कहा, जो ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू करने जा रहे ‘‘पंजाब के किसान अपने साथ लाए हैं।’’

किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने रविवार को प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक दालें, मक्का और कपास एमएसपी पर खरीदेंगी। लेकिन, किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

किसान राष्ट्रीय राजधानी से अब भी 200 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह सुनिश्चित करने के लिए अभ्यास किया कि राष्ट्रीय राजधानी में उन्हें प्रवेश करने से रोकने के लिए लगाये गए अवरोधकों को पार नहीं किया जा सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777