साइंस & टेक्नोलॉजी

iPhone में Storage की टेंशन खत्म! इस Free ट्रिक से पाएं अनलिमिटेड स्पेस, नहीं लगेगा एक भी रुपया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सबसे ज्यादा iPhone यूजर इसकी स्टोरेज फुल हो जाने से परेशान रहते हैं। अब आप भी  iPhone की स्टोरेज से फुल होने से तंग हो गए हैं, लेकिन आप iCloud+ का पैसा नहीं देना चाहते तो आज हम आपके लिए एक शानदार ट्रिक लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन खरीदे करीब अनलिमिटेड स्टोरेज जैसा मजा ले सकते हैं। दरअसल, ये ट्रिक iPhone के Shared Album फीचर पर बेस्ड है, जो Apple Inc. द्वारा बिल्ट-इन Photos ऐप में देखने को मिलता है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

आखिर क्या है Shared Album?

आपको बता दें कि, Shared Album खासतौर पर एक फोटो शेयर करने के लिए एप्पल द्वारा दिया गया एक धांसू फीचर है, इसका बड़ा फायदा ये है कि यह आपके iCloud स्टोरेज का यूज नहीं करता है। इसका सीधा अर्थ है कि इससे आपका  iCloud स्टोरेज भी फुल नहीं होगा और आप अपने फोटो वीडियो भी सेफ रख पाएंगे।

कैसे बनाएं Shared Album?

– सबसे पहले आप आईफोन के Photos एप को ओपन करें।

– फिर आप नीचे Albums में जाएं।

– अब + (प्लस) बटन दबाएं और New Shared Album पर क्लिक करें

– इस Shared Album को नाम दें और Create करें।

– अब आप इसमें 5000 तक फोटो वीडियो ऐड कर सकते हैं।

Shared Album  में कुछ लिमिटेशन भी है

यदि आप Shared Album में अपनी फोटो-वीडियो सेव करते हैं तो फोटो का साइज Apple ऑटोमैटिकली कंप्रेस कर देता है। यहां असली ओरिजिनल क्वालिटी सेव नहीं रहती और एल्बम डिलीट हुआ तो फोटो भी डिलीट हो सकती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button