उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

UP के दौरे पर आएगी चुनाव आयोग की टीम, lok sabha election की तैयारियों पर होगी बैठक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग अपनी तैयारियां शुरू कर चुका है। देशभर में होने वाले आम चुनावों के लिए आयोग की तरफ से सभी राज्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही आयोग की कई टीम अलग-अलग राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों और पॉलिटिकल पार्टियों के साथ बैठक कर रही हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय चुनाव आयोग की एक टीम यूपी के दौरे पर 29 जनवरी को आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य दो दिन यहाँ रुकेंगे और लोकसभा चुनावों से सम्बंधित तैयारियों का विश्लेषण करेंगे।

29 जनवरी को चुनाव आयोग की टीम लखनऊ आएगी। अपने दौरे में टीम के सदस्य 30 जनवरी को लखनऊ में सभी जिलों के डीएम,एसपी, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त के साथ बैठक करेंगे।

31 जनवरी को आयोग के सदस्य सभी राजनीतिक दलों के साथ मुलाकात कर लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। 31 जनवरी की शाम को चुनाव आयोग की टीम वापिस चली जाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button